फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The mercury of the district rose by two degrees maximum and one degree Celsius

दो डिग्री अधिकतम और एक डिग्री सेल्सियस चढ़ा जनपद का पारा

Mon, 20 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The mercury of the district rose by two degrees maximum and one degree Celsius
फूलपुर में अलाव तापते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मौसम के करवट बदलते ही ठंड और गलन ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। गलन के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार की सुबह हल्की बदली के बीच गलन काफी अधिक थी। लेकिन धूप निकलने क बाद कुछ राहत मिली पर गलन से मुक्ति नहीं मिली। वहीं सोमवार को मौसम का अधिकतम पारे और न्यूनतम पारे में सुधार देखने को मिला।
विज्ञापन

जनपद में विगत दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जन जीवन को प्रभावित कर दिया है। ठंड के कारण लोगों को अलाव ही सहारा है लेकिन नगर क्षेत्र में वह भी अभी तक नहीं जलाया गया है। लेकिन देर शाम नगरपालिका के ईओ ने आठ स्थानों पर अलाव जलाए जाने का दावा किया। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सोमवार को दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान रविवार को सात डिग्री सेल्सियस था जो सोमवार को बढ़कर आठ डिग्री सेल्सियस हो गया। तापमान में सुधार तो हुआ लेकिन गलन से लोगों को राहत नहीं मिली। शाम होते ही सड़कों पर इक्का दुक्का ही दो पहिया वाहन चल रहे थे। जिसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। वहीं दिन ढ़लने के बाद बहुत से लोगों ने घरों में दुबकने में ही भलाई समझी। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को सर्द हवाओं के चलने से सर्दी बढ़ गई। दिनभर लोग ठिठुरते नजर आए, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। धूप न निकलने से दिन में भी तापमान में सुधार नहीं हो सका। गलन के चलते लंबी दूरी की ट्रेनें घंटो विलंब से स्टेशनों पर पहुंच रही हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फूलपुर नगर में सर्दी बढ़ने के साथ ही अब अलाव जलवाने की मांग भी उठने लगी है। संतोष, विष्णु, विनोद, गोविंद, कुलजीत ने अलाव जलाने की मांग की है। वहीं बढ़ रही ठंड को देखते हुए एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा रैन बसेरा, नागा बाबा सरोवर, रोडवेज, शंकर तिराहा, शिव पैलेस सहित आदि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया गया है। नगर में आवश्यकता पड़ने पर और भी जगह पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी। वहीं सगड़ी तहसील क्षेत्र में एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार के निर्देश पर राजस्व कर्मियों को तैनात किया गया है। जिसमें ग्राम प्रधान व राजस्व कर्मी मिलकर गांव व चट्टी चौराहे पर अलाव जलाने की व्यवस्था कर रहे हैं। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मनिकाडीह गांव व बाजार में ग्राम प्रधान मुनिराज व राजस्व कर्मी दीपक यादव जगह जगह कड़ाके की ठंड को देखते हुए अलाव जलवाए।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में सात स्थानों पर अलाव जलाने का दावा
आजमगढ़। ईओ नगरपालिका विकास कुमार ने दावा किया कि नगर क्षेत्र में सात स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। जिसमें जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्रेट, मुख्य चौक, रैन बसेरा के पास अलाव जलाया जा रहा है। लेकिन दिन के समय इन स्थानों पर कहीं भी अलाव जलता हुआ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed