फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The mercury dropped to seven degrees, shivering left

पारा सात डिग्री तक गिरा, छूट रही कंपकंपी

Sun, 19 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The mercury dropped to seven degrees, shivering left
शहर में ठंड से बचने के लिए अलाव तपते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बर्फीली हवाएं चलने से जिले में ठिठुरन और गलन बढ़ गई है। ठंड बढ़ने की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं ठंड से बचाव के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाओं को भी ठंड मार गई है। शनिवार से शुरू हुई सर्द हवाओं ने मौसम को एकाएक बदल दिया। वहीं दूसरे दिन रविवार को पूरे दिन गलन भरी हवाएं चलती रहीं। जिससे धूप निकलने के बाद भी लोग ठंड से बचने की जुगत करते रहे। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव न जलने से लोगों में नाराजगी है। उधर, उम्मीद जताई जा रही है कि तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का असर जिले में साफ देखने को मिल रहा है। आसमान साफ होने के बाद भी सर्द हवाओं के चलने से पूरे दिन ठंड रही। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। अधिकतम तापमान 21 से दो डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़ककर 19 डिग्री रह गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से घटकर सात डिग्री पर आ गया। सुबह आठ से नौ बजे तक और शाम ढलते ही ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह खुद ही अलाव जलाकर खुद को गर्म कर रहे हैं। सूरज की किरणें भी गलन भरी हवाओं के प्रभाव को नहीं कम कर सकीं। वहीं रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण लोग दिन भर घरों में दुबके रहे। जो लोग बाहर दिख रहे थे वह गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed