फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The memories of ancestors are refreshed in the Majlis

Azamgarh News: मजलिस में ताजा होती हैं पूर्वजों की यादें

Sun, 16 Nov 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The memories of ancestors are refreshed in the Majlis
मेजवा। क्षेत्र के शाहजियरपुर में रविवार को हजरत फातमा जहरा की याद में मजलिस का आयोजन किया गया। मौलाना बादशाह हुसैन ने मजलिस को संबोधित करते हुए कहा कि मजलिस में पूर्वजों की यादें ताजा की जाती हैं। तमाम बुराइयों में लिप्त इंसान इमाम हुसैन के करीब नहीं आ सकता। मौलाना ने हजरत फातमा जहरा की सीरत, इस्लामी समाज में उनके किरदार और इमाम हुसैन की शिक्षा को आज की जिंदगी में अपनाने की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौलाना ने कहा कि हजरत फातमा जहरा की जिंदगी इंसाफ, सब्र और इज्जत की मिसाल है, जिससे इंसान हर मुश्किल का सामना मजबूती से कर सकता है। जब मौलाना ने जनाबे फातमा जहरा की मुसीबतों का बयान किया, तो उपस्थित सभी लोगों की आंखें भर आईं। मजलिस से पूर्व शायरों ने मौला की बारगाह में नजराने अकीदत पेश किए। इस मौके पर शमीम आजमी, हसन इमाम आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed