फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The main accused in the groom's murder surrendered

आजमगढ़ के दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर

Tue, 09 Jun 2020 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
The main accused in the groom's murder surrendered
आजमगढ़। चर्चित दूल्हा हत्याकांड में जनपद पुलिस फिसड्डी ही साबित हुई। चार-चार टीम और चार महीने का लंबा समय बीतने के बाद पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी, वहीं हत्यारोपियों ने सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर मोड़ पर मेंहनगर के सुजीत कुमार गुप्ता की चार फरवरी की रात आठ बजे गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय दूल्हा अपनी बरात लेकर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार जा रहा था। अभी वह मसीरपुर मोड़ पर ही पहुंचा था कि जाम में उसकी कार फंस गई। उसके साथ उसकी भाभी भी कार में थी। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक आए और उसे गोली मारकर फरार हो गए। आनन-फानन में उसे सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की तहरीर पर मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया गया लेकिन चार माह की मेहनत के बाद भी पुलिस हत्यारापियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी, जबकि एडीजी जोन ने इसे पुलिस के लिए चैलेंज बताया था। वहीं एसपी त्रिवेणी सिंह ने चार टीम हत्यारोपियों के गिरफ्तारी के लिए गठित किया था। इस हत्याकांड में कई लोगों को उठा कर पूछताछ की गई लेकिन मुख्य आरोपी अमित सोनकर व मुलायम सोनकर पुत्रगण राजेंद्र सोनकर निवासी हनुमानगढ़ी कटघर लालगंज पुलिस के हत्थे नहंीं चढ़े। सोमवार को जिले में मुख्यमंत्री का आगमन था, इसी दौरान दोनों हत्यारोपियों ने एक के बाद एक कर सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि न्यायालय गेट पर पुलिस की टीम ही जांच में लगी हुई है। इसके बाद भी दोनों इनामिया बदमाश न्यायालय में पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed