फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The lotus will bloom in Azamgarh thanks to the party workers: Dharmendra

कार्यकर्ताओं के दम पर आजमगढ़ में खिलेगा कमल : धर्मेंद्र

Tue, 29 Sep 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The lotus will bloom in Azamgarh thanks to the party workers: Dharmendra
भाजपा कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह का स्वागत करते पदा​धिकारी। स्रोत-पार्टी
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में जिले के नवनियुक्त प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह का स्वागत हुआ। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में भंवरनाथ चौराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें आजमगढ़ का जिला प्रभारी बनाया गया है। कार्यकर्ताओं के दम पर आजमगढ़ में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में हुए लोकसभा उपचुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ सांसद चुने गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल में गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं संचालित हुई हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नए उत्तर प्रदेश के निर्माण का कार्य चल रहा है। सरकार की उपलब्धियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आजमगढ़ में भी कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे। इस मौके पर विनोद राय, घनश्याम पटेल, सत्येंद्र राय, रामदर्शन यादव, मंजू सरोज, जितेंद्र राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed