फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The kingpin of the cattle smuggling gang was arrested.

Azamgarh News: पशु तस्करी गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The kingpin of the cattle smuggling gang was arrested.
आजमगढ़। थाना रौनापार पुलिस ने पशु तस्करी गिरोह के सरगना और 15 मुकदमों में संलिप्त गैंगस्टर एक्ट के आरोपी रामचेत निषाद को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरोह के तीन अन्य सदस्य पुलिस की पकड़ से दूर हैं। थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि 17 मार्च 2025 को चौकी प्रभारी महुला ने गो-तस्करी से संबंधित मामला पकड़ा। इसमें एक ट्रक से 16 बैल, एक गाय जिंदा व सात बैल मृत पाए गए थे। ट्रक से हुई इस बरामदगी के आधार पर थाना रौनापार पर गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी पंजीकृत की गई थी। विवेचना के दौरान रामचेत निषाद निवासी भोर्रा मकबूलपुर थाना कंधरापुर, सलमान निवासी विसहम थाना मेहनगर, मो. सलीम, शमीम निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज का नाम सामने आया था। शनिवार को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मामला पंजीकृत कराया गया। रविवार को सूचना मिलने पर गैंग लीडर रामचेत निषाद को पुलिस ने भीमवर पुलिया के पास से सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में 15 प्राथमिकी दर्ज है। गैंग के अन्य अन्य सहयोगियों के धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed