फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The journey was free, but waiting for the buses proved costly.

Azamgarh News: सफर मुफ्त मिला, बसों का इंतजार महंगा पड़ा

Sun, 30 Aug 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The journey was free, but waiting for the buses proved costly.
रोडवेज तिराहा पर बस के इंतजार में खड़ी भीड़। संवाद
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा तो मिली, लेकिन लंबे सफर पर जाने वाली महिलाओं को बसों के इंतजार में घंटों परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

दोहरीघाट, मऊ, गाजीपुर और वाराणसी के लिए बसें हर आधे घंटे पर मिल रही थीं, जबकि लखनऊ, प्रयागराज और दिल्ली जाने वाली महिलाओं को बसों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी दिल्ली जाने वाली महिलाओं को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दिए जाने के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों के घर जाने के लिए निकल पड़ीं। वहीं अन्य यात्री भी परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए घरों की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रयागराज, वाराणसी, दिल्ली, लखनऊ और गोरखपुर की ओर जाने वाली बसों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। बस अड्डे पर जैसे ही कोई बस पहुंचती, उसमें सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ती।
सीट पाने के लिए महिलाओं को धक्का-मुक्की के बीच मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ के बीच गर्मी और उमस ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी। महिलाएं और उनके साथ आए बच्चे घंटों इंतजार के दौरान बेहाल दिखाई दिए।
लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भीड़ के कारण सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। बसों की संख्या सीमित होने से कई यात्रियों को खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। इसके चलते पूरे दिन रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही और भीड़ बनी रही।
00
बोले यात्री
फोटो संख्या--
रक्षाबंधन पर सरकार ने मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है, यह अच्छी बात है। लेकिन दिल्ली जाने के लिए कई घंटे से बस का इंतजार कर रही हूं। बस आते ही इतनी भीड़ हो जाती है कि चढ़ना मुश्किल हो जाता है। निःशुल्क यात्रा का लाभ तो मिला, लेकिन काफी परेशानी भी उठानी पड़ी। -कोमल, यात्री।
00

फोटो संख्या--
सरकार ने बहनों को मुफ्त सफर की अच्छी सुविधा दी है। लखनऊ से मुफ्त सफर कर भाई को राखी बांधने के लिए आजमगढ़ आई थी। अभी बस के लिए इंतजार कर रही हूं, लेकिन नहीं मिली है। गर्मी अधिक हो रही है, धूप में इंतजार करते-करते परेशान थी। अब प्रतीक्षालय में जा रही हूं। पूछताछ पर पता किया तो वहां बताया गया कि करीब आधे घंटे बाद बस जाएगी।- आकांक्षा श्रीवास्तव, यात्री।

00 वर्जन
रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं एवं उनके सहयात्रियों के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा के चलते यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। भीड़ को देखते हुए यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बसों के संचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जा रही है। -मनोज कुमार बाजपेई, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed