फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The injured died in the accident, anger erupted at the hospital

हादसे में घायल की मौत, अस्पताल पर फूटा गुस्सा

Mon, 12 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The injured died in the accident, anger erupted at the hospital
अहरौला। सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के परिजन शव लेकर सोमवार को अहरौला थाने पर पहुंचे। पिता ने प्राइवेट अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि चार लाख भुगतान करने के बाद ही अस्पताल प्रशासन ने शव दिया। परिजनों ने थाने पर ही शव रख कर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

अहरौला थाना के भटौली बाजार में पांच जुलाई को कार व बाइक में टक्कर हुई थी। जिसमें 23 वर्षीय विजय निषाद पुत्र बखेडू गंभीर रुप से घायल हो गया था। परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए थे जहां इलाज के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सोमवार की सुबह परिजन व ग्रामीण शव लेकर अहरौला थाने पर पहुंचे और प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। पिता बखेडू का कहना था कि घटना के बाद पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसी दिन शाम को उसे प्राइवेट अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया। एक सप्ताह के इलाज के दौरान प्राइवेट अस्पताल ने चार लाख का बिल बनाया। जब तक भुगतान नहीं किया गया तब तक शव अस्पताल प्रशासन अपने पास रखे रहा। अस्पताल के बिल का भुगतान करने पर शव मिला। पिता ने डीएम से इस बाबत शिकायत की बात कही है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई भी एक हादसे में दिव्यांग हो चुका है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed