फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The, identification, of, malnourished, children

कुपोषित बच्चों की करें पहचान

Sun, 01 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 01 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
The, identification, of, malnourished, children
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार की शाम राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत जिला पोषण समिति की बैठक हुई। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि कुपोषण पूरे समाज के लिए कलंक है।
विज्ञापन


हमें यह दृढ़ संकल्प करना होगा कि कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें कुपोषणमुक्त बनाए।  न्होंने कहा कि चार मार्च को सभी गांवों में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


 जिसमें गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबीन, ब्लड परीक्षण के साथ ही टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के अवसर पर सभी एएनएम, आशाओं एवं कार्यकत्रयों की गांवों में उपस्थिति करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सीएमओ से कहा कि कुपोषित बच्चों की अद्यतन स्थिति के संबंध में आईसीडीएस विभाग से लगातार समन्वय बनाए रखें। डिप्टी कलेक्ट रितु सुहास ने कहा कि 0-6 वर्ष तक के बच्चों का वजन कराने के लिए विशेष रूप ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जाए।

उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को डिजिटल डायरी बनाने के लिए अपने स्तर से कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कहा कि जहां तक हो सके अपने स्तर से लोगों को कुपोषण के बारे में जागरूक किया जाए।

उनसे भी अपेक्षा की जाए कि वह आैरों को जागरूक करें। इसके लिए महिलाओं को भी आगे आने का आह्वान किया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सेराज अहमद,

जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण पाल सिंह यादव, जिला
बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विपिन सोनकर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed