फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The highest payment under MNREGA was made in Devara Khas Raja

Azamgarh News: मनरेगा के तहत देवारा खास राजा में हुआ सबसे अधिक भुगतान

Mon, 21 Apr 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The highest payment under MNREGA was made in Devara Khas Raja
लाटघाट। हरैया विकासखंड में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्य और भुगतान की स्थिति सामने आई है। इस विकासखंड में 85 ग्राम पंचायतें हैं, जहां मनरेगा के जरिये ग्रामीणों को साल में कम से कम 100 दिन का मजदूरी आधारित रोजगार दिया जाता है।
विज्ञापन

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका को मजबूत करना है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में हरैया विकासखंड के तीन गांवों में मनरेगा के तहत सबसे अधिक कार्य और भुगतान दर्ज किया गया है। इसमें देवारा खास राजा ग्राम पंचायत में 2 करोड़ 68 लाख 41 हजार रुपये का कार्य और भुगतान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं अजगरा मसरकी में एक करोड़ 3 लाख रुपये ओर परसिया में एक करोड़ एक लाख रुपये का कार्य और भुगतान हुआ है। हरैया खंड विकास अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि ये तीनों गांव हरैया विकासखंड में मनरेगा के तहत सबसे अधिक लाभ प्राप्त करने वाले गांवों में शुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सबसे कम भुगतान वाले गांवों की स्थिति पर नजर डालें तो शनिचरा दान टाड़ी गांव में 12 लाख रुपये, बरजला गांगेपुर गांव में 8 लाख 49 हजार रुपये और अराजी नौबरार करखिया किता फर्स्ट में 7 लाख 94 हजार रुपये का कार्य और भुगतान हुआ है।

जिन ग्राम पंचायतों में लेबर पर्याप्त हैं वहां काम अधिक होता है। लेकिन, जिन ग्राम पंचायतों में मनरेगा मजदूरों की संख्या कम होती है। उन ग्राम पंचायतों में कम काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed