फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The henna applyer had murdered the girl child after raping her.

Azamgarh News: मेंहदी लगाने वाले ने दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या

Sat, 01 Jul 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
The henna applyer had murdered the girl child after raping her.
बरदह थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नदी किनारे बच्ची का शव मिलने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह शादी में मेहंदी लगाने आया था। बच्ची की मां ने पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मेंहनगर थानाक्षेत्र की 11 वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता व भाई-बहनों के साथ बरदह थानाक्षेत्र स्थित रिश्तेदारी में वैवाहिक समारोह में आई थी। बुधवार को घर पर हल्दी की रस्म थी। देर रात तक नाच गाना होता रहा। रात 12 बजे के बाद बच्ची नहीं मिली। इस पर परिजन खोजने लगे। बृहस्पतिवार की सुबह उसका अर्धनग्न शव नदी किनारे मिला। सूचना पर एसपी, एसपी सिटी, सीओ लालगंज समेत डॉग स्क्वायड, फोरेंसिंक टीम पहुंच गई। बृहस्पतिवार की देर शाम पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ व विवेचना के दौरान दुल्हन को मेंहदी लगाने आए युवक नीरज निवासी मोलनापुर थाना महराजगंज का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर किया। पूछताछ में उसने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा व कोचनी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed