फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The head of the green and white of gram panchayat members will ballot

प्रधान का हरा और ग्राम पंचायत सदस्य का सफेद होगा मतपत्र

Sat, 21 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 21 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
The head of the green and white of gram panchayat members will ballot
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में डीएम ने पिछले मतदान में हुई गड़बड़ियों पर चर्चा की। इन गड़बड़ियों को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि आप लोग गांव के मजरे, मुहल्लों, गलियों का भ्रमण करें। स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्या सुने और समाधान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधान के मतपत्रों का रंग हरा तथा सदस्य ग्राम पंचायत के मतपत्रों का रंग सफेद रहेगा।
विज्ञापन


प्रधान तथा सदस्य ग्राम पंचायत के बैलेट बाक्स अलग-अलग रहेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम साढ़े चार बजे तक संपन्न होगा। यदि इसके बाद भी मतदाताओं की भीड़ रही तो टोकन देकर मतदान कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि एजेंट केंद्र के अंदर अपने साथ मोबाइल नहीं ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि उनके पास मोबाइल मिला तो उसे जमा करा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व बृजेश कुमार सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद थे। 

475 प्रधान पद के लिए 3978 ने भरे पर्चे : दूसरे चरण के लिए जनपद के पांच ब्लाकों में एक दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार की देर शाम नामांकन का कार्य संपन्न हो गया। नामांकन का कार्य संपन्न होने के बाद देर रात तक दाखिल नामांकन पत्रों की गिनती का कार्य जारी रहा।

शुक्रवार को जनपद के पांच ब्लाकों अजमतगढ़, हरैया, बिलरियागंज, महराजगंज और कोयलसा में देर शाम नामांकन का कार्य सकुशल संपन्न हो गया। नामांकन का कार्य संपन्न होने के बाद दाखिल नामांकन पत्रों की गिनती का कार्य शुरू हआ जो देर रात चलता रहा। दाखिल नामांकन पत्रों में ग्राम प्रधान पद की कुल 475 सीटों के लिए 3978 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।

वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य पद की 5759 सीटों के लिए 4435 लोगों ने नामांकन किया। मालटारी संवाददाता के अनुसार अजमतगढ़ ब्लाक की 103 ग्राम प्रधान पद की सीटों के लिए दो दिनों में कुल 884 नामांकन दाखिल हुए। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद की 1245 सीटों पर 955 ने नामांकन किया।

लाटघाट संवाददाता के अनुसार हरैया ब्लाक के प्रधान पद की 85 सीटों पर 698 और ग्राम पंचायत सदस्य पद की 1027 सीटों पर 859 ने नामांकन किया। बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार कोयलसा ब्लाक में ग्राम प्रधान की 87 सीटों पर 684 और ग्राम पंचायत सदस्य पद की 1059 सीटों पर 889 ने नामांकन दाखिल किया। कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार महराजगंज ब्लाक में ग्राम प्रधान पद की 84 सीटों पर 849 और ग्राम पंचायत सदस्य पद की 1018 सीटों पर 772 नामांकन दाखिल हुए।


गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार बिलरियागंज विकास खंड में ग्राम प्रधान पद की 116 सीटों पर 862, ग्राम पंचायत सदस्य पद की 1410 सीटों पर 960 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed