फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The government did the work of duping the innocent people by lying: Balram Yadav

सरकार ने झूठ बोलकर भोलीभाली जनता को ठगने का किया कार्य: बलराम यादव

Wed, 05 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The government did the work of duping the innocent people by lying: Balram Yadav
तहसील के कोयलसा स्थित सपा कार्यालय से बुधवार को सपा की जनाक्रोश पदयात्रा क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव के नेतृत्व में निकाली गई। इस पदयात्रा में काफी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बलराम यादव ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रानीपुर में आयोजित जनसभा में सपा नेता भजपा सरकार पर जमकर हमलावर रहे।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सपा के नेताओं ने जनाक्रोश पद यात्रा रैली निकालकर जनता को जागरूक करने का काम किया। इस सरकार ने केवल भोली भाली जनता को झूठ बोल कर के ठगने का काम किया है जनता इनकी वास्तविकता जान चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता को इसका सूद समेत हिसाब लेने का काम करेगी। सपा के वरिष्ठ नरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि जनता पूरा मन बना चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष रामकेवल वर्मा ने जनाक्रोश पदयात्रा में हिस्सा लेने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, चंद्रशेखर यादव, प्रदीप सोनी, दिवाकर मिश्रा, प्रदीप यादव, बलवंत यादव, बर्मन यादव, जयप्रकाश, रामनवमी राजभर, श्यामधर चौबे, हर हर महादेव, विनोद राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed