फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The goods of the track shopkeepers will be confiscated

पटरी दुकानदारों के सामान होंगे जब्त

Mon, 25 Apr 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The goods of the track shopkeepers will be confiscated
आजमगढ़। सड़क सुरक्षा सप्ताह की समाप्ति के बाद पुलिस महकमा अब पटरी दुकानदारों को रास्ते से हटने की कवायद में जुट गया है। इसके तहत सोमवार को पुलिस लाइन क्षेत्र में लाउडस्पीकर से पटरी दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानें जल्द हटाने की चेतावनी जारी की गई। अन्यथा सामानों को जब्त कर लिए जाने की बात शहर कोतवाली पुलिस ने कही है। शहर कोतवाली पुलिस सड़को पर लगने वाले जाम के झाम से शहर को निजात दिलाने की कवायद के तहत सोमवार को पुलिस लाइन क्षेत्र में पहुंची। सड़क की पटरी पर चौकी, ठेला आदि रख कर दुकान लगाने वालों को तत्काल अपनी दुकाने समेट लेने का निर्देश दिया गया। बकायदा लाउडस्पीकर से यह पुलिस ने अनाउंस किया कि यदि पटरी दुकानदार स्वयं अपना अतिक्रमण नहीं हटाते है तो पुलिस उन्हें हटवा देगी और इस दौरान मौके पर मौजूद समानों को जब्त तक किया जा सकता है। पुलिस लाइन से कलेक्ट्रेट तक के क्षेत्र में पटरी पर दुकान लगाने वाले अब अपनी दुकानों को हटाने की जुगत में लग गए है। वहीं इन दुकानदारों में पुलिस के रवैये को लेकर आक्रोश भी व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed