फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The ghagra moving towards the cremation ground cutting the pavement

खड़ंजे को काटते श्मशान घाट की ओर बढ़ रही घाघरा

Thu, 28 Oct 2021 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
The ghagra moving towards the cremation ground cutting the pavement
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में कमी हो रही है। जलस्तर में कमी के साथ ही नदी की कटान तेज हो गई है। नदी उर्दिहा गांव के श्मशान घाट की ओर जाने वाले खड़ंजे को काटते हुए श्मशान घाट की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 70.41 मीटर दर्ज किया गया था जो बृहस्पतिवार को घटकर 69.90 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। वहीं बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर बुधवार को 71.12 मीटर दर्ज किया गया था। जो बृहस्पतिवार को घटकर 70.70 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। घाघरा नदी के जलस्तर में पिछले दो दिनों से लगातार कमी दर्ज की जा रही है। घाघरा नदी ने अपने तटवर्ती क्षेत्र में कटान को तेज कर दिया है। जिससे देवारावासी दहशत में हैं। घाघरा नदी के तटवर्ती गांव उर्दिहा के राजस्व गांव देवारा हिंदु राय में घाघरा नदी सैकड़ों बीघा से ऊपर खेती योग्य जमीन काट चुकी है। इसी गांव में स्थित श्मशान घाट के सामने घाघरा नदी कटान करती हुई श्मशानघाट की तरफ बढ़ रही है। श्मशान घाट की तरफ जाने वाले संपर्क मार्ग को जिस पर ईट का खड़ंजा लगाया गया था। लगभग 300 मीटर काट दिया है। ग्राम पंचायत के निवासी गुलैची, मंगरी, ओम प्रकाश, किरन, सीमा, फूलमती, नंदकिशोर, किस्मती सहित सैकड़ों किसानों की जमीन घाघरा नदी इस बार काट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed