{"_id":"c6374b933f7a5dc1e067dbf69ad6e74f","slug":"the-game-even-better-career-divisional-commissioner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल भी बेहतर कॅरियर : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल भी बेहतर कॅरियर : मंडलायुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी और संयुक्त विकास आयुक्त हीरालाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंडलायुक्त ने कहा कि आज के समय में खेल कैरियर बनाने का माध्यम भी है। इसके चलते बच्चे समाज और देश का मस्तक ऊंचा कर सकते हैं।
कहा कि इन बच्चों के शिक्षकों ने बहुत मेहनत किया है, जो सराहनीय और उत्कृष्ट है। सरकारी स्कूलों के बच्चे पब्लिक स्कूलों के बच्चों को चुनौती तथा टक्कर देने की दिशा में अग्रसर हैं। इन प्रयासों से समाज में सरकारी विद्यालयों के प्रति लोगों का दृष्टिकोण बदलेगा।
संयुक्त विकास आयुक्त हीरालाल ने कहा कि खेल बच्चों के मानसिक तनाव और असंतुलन को दूर करने का माध्यम है। शरीर को स्वस्थ और सुंदर रखने के लिए जीवन में खेल का विशेष महत्व है। डीडीसी ऋतु सुहास ने कहा कि निश्चित रूप से परिषदीय स्कूलों में अच्छा कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने विकलांग छात्र सूरज को 25 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। बलिया के बीएसए राकेश सिंह ने सभी का स्वागत किया और आजमगढ़ बीएसए राकेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता करते हुए सहायक शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल ने किया।
इस मौके पर उप बेसिक शिक्षाधिकारी रामबचन यादव, क्रीड़ा प्रभारी सुरेंद्र यादव, पूर्णिमा श्रीवास्तव, मुनीता मिश्र, सुनील चौबे, रमाकांत पटेल, प्रभाकर यादव, राजेश यादव, अनीता साइलेस, मनोज कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।