{"_id":"63f7baccf05eb876c9042804","slug":"the-funeral-procession-of-bulldozer-was-taken-out-and-burnt-azamgarh-news-c-20-1-76364-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बुलडोजर की शवयात्रा निकालकर किया दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बुलडोजर की शवयात्रा निकालकर किया दहन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से बृहस्पतिवार को जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कानपुर देहात में बुल्डोजर कांड के दौरान जल कर मरी मां बेटी के परिवारजनो को न्याय दिलाने के विरोध स्वरूप बुल्डोजर की शवयात्रा निकाली और उसकी अंत्येष्टि की। बाद में जिला महासचिव अजीत कुमार राय के नेतृत्व में सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिये हवन पूजन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन कर डीएम को राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तानाशाह सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने, आश्रितों को सरकारी नौकरी, आवास दिलाने, घटना की सीबीआई जांच कराने तथा सभी दोषी अधिकारियों कर्मचारियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार में गरीबों के लिये बुल्डोजर आतंक का पर्याय बन चुका है।उप्र का शासन-प्रशासन बेलगाम हो चुका है। सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह फेल है।
कांग्रेस महासचिव अजीत राय ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली बीजेपी सरकार महिला विरोधी है। चाहे हाथरस का प्रकरण हो चाहे उन्नाव या कानपुर देहात का। इस दौरान गायत्री मंत्र से यज्ञ हवन कर सरकार के बुद्धि शुद्धि के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इस मौके पर पूर्णमासी प्रजापति, तेजबहादुर यादव, ओंकार पांडेय, जगदंबिका चतुर्वेदी एडवोकेट, मुन्नू मौर्य, गोपाल यादव, तुफैल अहमद आदि उपस्थित रहे।