{"_id":"58c4a5121598b4bdfb8cf97d9a802a39","slug":"the-four-blocks-will-look-camcoptr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ब्लॉकों पर कैम कॉप्टर से रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ब्लॉकों पर कैम कॉप्टर से रहेगी नजर
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील ब्लॉकों पर विशेष नजर रहेगी। चार ब्लॉकों पर कैम कॉप्टर से नजर रखने की बात कही। बताया कि शासन को सूची भेजी गई हैं, वहां से तय होने के बाद उन ब्लॉकों पर कैम कॉप्टर से निगरानी होगी।
बताया कि मतदान और मतगणना को शांतिपूर्ण निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जनपद में चार विकास खंडों में मतदान और मतगणना के दो सौ मीटर के अंदर अनाधिकृत व्यक्ति, वाहन, प्रतिबंधित वस्तु नहीं रहेंगे। कहा कि मतदान और मतगणना कार्य पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे।
प्रत्येक केंद्र पर जोनल मजिस्ट्रेट जिसमें उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। मतदान एवं मतगणना को शांतिपूर्ण कराने के लिए आठ सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। उप संचालक चकबंदी ऋतु सुहास को विकास खंड पल्हनी का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
सभी सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि दायित्वों का समय से निर्वहन करना सुनिश्चित करें। बताया कि मतदाता अथवा प्रत्याशी के साथ किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति या एजेंट का साथ जाना अनुमन्य नहीं है।