{"_id":"e077a317819efe75b4fc9abba0854d9a","slug":"the-farmer-s-son-became-ias-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का बेटा बना आईएएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का बेटा बना आईएएस
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 06 Jul 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। यूपीएससी के सिविल सर्विसेज 2014 में कई होनहारों ने जनपद का नाम रोशन किया। सिविल सर्विसेज परीक्षा में 396 वी रैंक हासिल
वाले अमित कुमार सिंह के गांव लपसीपुर में जश्न का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
जहानागंज विकास खंड के लपसीपुर ग्राम के किसान अंजनी सिंह और माता जलसा सिंह के पुत्र अमित की तीन बहनें और एक चाचा अजय कुमार सिंह हैं जो सहायक अध्यापक है। आर्थिक तंगी के बीच अमित सिंह कि प्राथमिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई। हाईस्कूल बाबा राम सनेही दास इंटर कालेज भुजहीं और इंटर बाबू बागेश्वर इंटर कालेज आजमगढ़ से प्राप्त की। स्नातक श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर और परास्नातक डीएवी पीजी कालेज आजमगढ़ से पास की। इसके बाद अमित सिविल सर्विस की तैयारी करने दिल्ली चले गए। अमित शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। अमित की इस सफलता पर अरविंद सिंह, दिवाकर सिंह, श्रवण सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, तेजनरायन सिंह, सुनील सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि ने बधाई दी।
वहीं संघ लोक सेवा आयोग के सिविल परीक्षा में जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के लालपुर निवासी रमेश यादव पुत्र राधेश्याम यादव ने सफलता हासिल की है। रमेश इसके पूर्व जिला विकलांग अधिकारी इलाहाबाद के पद पर कार्यरत रहे हैं अभी कुछ माह पूर्व ही लोअर सबार्डिनेट की परीक्षा में सफलता हासिल कर वह एसडीएम बने थे। 2014 के संघ लोक सेवा आयोग के सिविल परीक्षा में 1226वां स्थान प्राप्त कर उन्होंने आजमगढ़ जनपद का नाम रोशन किया है। रमेश सिंह सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के दामाद है। उनकी इस सफलता पर डा. हरिराम सिंह यादव, एसके सत्येन, विरेंद्र यादव, रामजीत यादव (एडवोकेट), राजबहादुर यादव (एडवोकेट, बलवंत यादव, रामधारी यादव, सुरेंद्र यादव, राशिद खान, शिवमूरत यादव, शिवधारी यादव, रामजतन यादव, श्रीनाथ यादव, हनुमान यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।