{"_id":"6a3ad3f3b71c25c74701cde7","slug":"the-farm-workers-union-protested-for-workers-employment-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-152350-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मजदूरों के रोगजार के लिए खेत मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मजदूरों के रोगजार के लिए खेत मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
आजमगढ़। मनरेगा की जगह वीबीजी-रामजी संचालित किए जाने सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन ने प्रदर्शन किया। कुंवर सिंह उद्यान से निकलकर यूनियन के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष खरपत्तू राजभर ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और खेत मजदूरों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण साधन रही है। 1 जुलाई से इसकी जगह वीबीजी-रामजी के लागू होने से मजदूरों के रोगजार, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि सरकार जिस विकास की बात करती है, उससे आज तक देश का किसान, मजदूर, गरीब तबका अछूता रहा है।
जिलाध्यक्ष मखड़ू राजभर व जिलामंत्री दुर्बली राम ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से नई योजना को वापस लेने, मनरेगा को पूर्व स्वरूप में बहाल करने, मजदूरों को 200 दिन का रोजगार, मासिक पेंशन आदि की मांग की गई है। इस अवसर पर रामअवध यादव, रामनेत यादव, पतिराम, लाल बहादुर, सुरेंद्र, प्रह्लाद गोंड आदि रहे। संवाद