{"_id":"69371e8ff7338ae04d01ab95","slug":"the-employees-boycotted-work-and-staged-a-sit-in-at-the-krishi-bhawan-premises-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-141849-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कार्य बहिष्कार कर कर्मचारियों ने कृषि भवन परिसर में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कार्य बहिष्कार कर कर्मचारियों ने कृषि भवन परिसर में दिया धरना
विज्ञापन
14 कृषि भवन के बाहर धरना देते कर्मचारी। संवाद
आजमगढ़। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के बैनर तले सोमवार को कृषि विभाग के कर्मचारियों ने कृषि भवन सिधारी परिसर में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इसके बाद उप कृषि निदेशक को ज्ञापन सौंपकर एक दिन का रुका वेतन बहाल करने की मांग किया।
संघ के जिलाध्यक्ष तेजू सिंह ने कहा कि अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बेवजह ही प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जा रही है। कर्मचारियों को निलंबित किया जा रहा है। आरोप लगाया कि जिला कृषि अधिकारी द्वारा राजकीय बीज गोदाम प्रभारियों पर तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए मनमाने तरीके से प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। इससे सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कार्मिकों पर मनमाने तरीके से की गई कार्रवाई को जल्द से जल्द वापस लिया जाय।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से संचालित सभी कार्यों के लिए विभागीय कार्मिकों को कोई भी संसाधन जैसे लैपटॉप, मोबाइल या इंटरनेट डेटा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। कार्मिक अपने निजी संसाधनों का उपयोग कर विभागीय कार्यों को निष्ठा के साथ कर रहे हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी उनको प्रताड़ित कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त विभागीय कार्यों के साथ-साथ अन्य विभागों के कार्य जैसे पंचायती राज विभाग का आवास सर्वे, राजस्व विभाग का डिजिटल क्रॉप सर्वे, फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य कृषि विभाग के कार्मिकों से कराया जा रहा है। मांग किया कि कर्मचारियों का निलंबन वापस किया जाय। कार्यमुक्ति आदेश, प्रतिकूल प्रविष्टि वापस लिया जाय। धरने में अंगद यादव, बिजेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र, गजेंद्र यादव, बलराम यादव आदि मौजूद थे।