फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The elder brother beat the younger one with a stick on a minor issue, left him on the spot in a bloody state,

Azamgarh: मामूली से बात पर बड़े भाई ने छोटे को लाठी से पीटा, लहूलुहान अवस्था में मौके पर छोड़कर भागे, मौत

Wed, 31 May 2023 02:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 31 May 2023 02:11 PM IST
सार

गुजरपार थाना के रहने वाले स्व. महातम दुबे के पांच पुत्र थे। सबसे छोटा पुत्र पंचदेव दुबे (50) की शादी नहीं हुई थी। वह अपने एक भाई इंद्रपाल के साथ रहते थे। मंगलवार की रात पंचदेव अपने बड़े भाई गिरीश दुबे व गांव के रहने वाले प्रवेश के साथ ट्यूबवेल पर दावत करने गए थे। रात में दावत के दौरान ही दोनो भाईयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन
The elder brother beat the younger one with a stick on a minor issue, left him on the spot in a bloody state,
Azamgarh: मामूली से बात पर बड़े भाई ने छोटे को लाठी से पीटा, लहूलुहान अवस्था में मौके पर छोड़कर भागे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव में दावत के दौरान हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर लाठी से हमला बोल दिया और मारपीट छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोगों को जानकारी होती और उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद, युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप
विज्ञापन

गुजरपार थाना के रहने वाले स्व. महातम दुबे के पांच पुत्र थे। सबसे छोटा पुत्र पंचदेव दुबे (50) की शादी नहीं हुई थी। वह अपने एक भाई इंद्रपाल के साथ रहते थे। मंगलवार की रात पंचदेव अपने बड़े भाई गिरीश दुबे व गांव के रहने वाले प्रवेश के साथ ट्यूबवेल पर दावत करने गए थे। रात में दावत के दौरान ही दोनो भाईयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान ही बड़े भाई गिरीश दुबे ने छोटे पंचदेव पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में पंचदेव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान हाल में पंचदेव को मौके पर ही छोड़ कर बड़े भाई गिरीश व पार्टी में शामिल रहे प्रमोद यादव घर चले गए। रात भर घायलावस्था में पड़े-पड़े पंचदेव की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह तक जब पंचदेव घर नहीं पहुंचे तो साथ रहने वाले भाई इंद्रपाल उसे खोजने निकले तो ट्यूबवेल के पास पंचदेव लहुलुहान हाल में मृत अवस्था में पड़े मिले। सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतक  की शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाई इंद्रपाल के परिवार के साथ ही रहते थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक पांच भाईयों में सबसे छोटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed