{"_id":"62c0890d447d4370b90acf8d","slug":"the-e-mail-id-of-132377-children-of-azamgarh-division-has-not-been-created-yet-azamgarh-news-vns6619671172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ मंडल के 132377 बच्चों की अभी तक नहीं बन पाई ई-मेल आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ मंडल के 132377 बच्चों की अभी तक नहीं बन पाई ई-मेल आईडी
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा छात्रों को ई-मेल आईडी पर भेजे गए परिणाम उन्हें नहीं मिल सका है। अधिकांश ई-मेल की डिलीवरी फेल हुई है और रिजल्ट छात्रों तक नहीं पहुंचा है। जिले में ऐसे प्रकरण सामने आने के बाद बोर्ड ने डीआईओएस को ई-मेल आईडी की जांच के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं अभी तक आजमगढ़ मंडल के कुल करीब एक लाख 32,377 बच्चों की ई-मेल आईडी नहीं बनी है। यूपी बोर्ड ने छात्रों को हाईटे करने के लिए कक्षा नौ से लेकर 12 वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी बनाने के आदेश दिए थे। आजमगढ़ मंडल के मऊ, बलिया व आजमगढ़ में कुल 8 लाख 34 हजार 543 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। उक्त पंजीकृत छात्र-छात्राओं में कुल करीब सात लाख 81 हजार 310 छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी बनी है। छात्र-छात्राओं के ई-मेल आईडी तो बना दी लेकिन बहुत से ऐसे हैं जो पूरी तरह से चालू नहीं हो सकी हैं। अब यह गलती स्कूल से हुई या फिर छात्र-छात्राओं से यह तो जांच का विषय है। मगर, गत दिनों यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी किया तो छात्रों को मेल आईडी पर भेजा गया लेकिन अधिकांश छात्रों की आईडी पर परिणाम नहीं पहुंचा और अब डिलीवरी फेल हो रही। बताया गया कि स्कूलों द्वारा जो आईडी बनाई गई हैं वह गलत प्रतीत हो रही हैं। हालांकि अब जांच होगी तो उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
एक नजर मंडलवार विद्यालयों पर
आजमगढ़
कुल विद्यालय - 764
राजकीय - 23
वित्त पोषित - 97
वित्त विहीन - 644
मऊ
कुल विद्यालय - 517
राजकीय - 14
वित्त पोषित - 67
वित्त विहीन - 436
बलिया
कुल विद्यालय - 607
राजकीय - 32
वित्त पोषित - 92
वित्त विहीन - 483
संयुक्त शिक्षा निदेशक वाईके सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देश पर मंडल के समस्त माध्यमिक से संचालित विद्यालयों से बच्चों की ई-मेल आईडी मांगी गई थी। सात लाख से अधिक बच्चों की ई-मेल आईडी भेज दी गई थी। अभी अधिकांश विद्यालयों ने ई-मेल आईडी नहीं भेजी थी। जिसे लेकर विद्यालया संचालकों को नोटिस भी जारी किया गया था। उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है कि वह जल्द से जल्द बच्चों की मेल आईडी भेजे दें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जहां तक रही बात ई-मेल आईडी गलत होने की तो इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा होगा तो इसके जिम्मेदार विद्यालय स्वयं होगा।