फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The DM visited the flood-affected area and listened to the villagers' problems

Azamgarh News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का डीएम ने किया दौरा, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Mon, 22 Jun 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The DM visited the flood-affected area and listened to the villagers' problems
देवारा में कटान क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम रविंद्र कुमार। संवाद
लाटघाट। डीएम रविंद्र कुमार ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान देवारा खास राजा के झगरहवा में घाघरा नदी के कटान को रोकने के लिए चल रहे बोल्डर पिचिंग कार्य का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान राम सिंगार यादव ने डीएम से गांव की बिजली समस्या से अवगत कराया। बताया कि भीमली का पूरवा, त्रिलोकी का पूरवा और मुरारी का पूरवा के 18 घर 2019 में कटान में बह गए थे, लेकिन उन परिवारों के बिजली कनेक्शन अभी तक बंद नहीं किए गए हैं। लगातार बिजली बिल जारी हो रहे हैं। डीएम ने निगम के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कन्हैया ने अपनी भूमि संबंधी समस्या रखते हुए बताया कि उनके नाम दर्ज पांच बीघा भूमि पर अन्य लोगों का कब्जा है। डीएम ने एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिया। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। जो कमियां हैं उसे तत्काल दूर किया गया। इस मौके पर तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी, बीडीओ आरके सिंह, एडीओ पंचायत चंद्र प्रकाश दुबे आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed