Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The district received an investment target of Rs 1000 crore.

Azamgarh News: जिले को 1000 करोड़ के निवेश का लक्ष्य मिला

Tue, 11 Nov 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The district received an investment target of Rs 1000 crore.
आजमगढ़। औद्योगिक विकास विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का लक्ष्य तय कर दिया है। आगामी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी)-5 के तहत जनपद में 1000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उद्योग विभाग इस पर अपना काम भी शुरू कर चुका है। उसकी ओर से 150 करोड़ का निवेश जुटा भी लिया गया है।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने इस दिशा में जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही इंवेस्ट यूपी ने परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी के लिए एजेंसी चयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सरकार ने जीबीसी-5 में कुल पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिलास्तर पर निवेशकों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं और भूमि, विद्युत, परिवहन व अनुमति से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सरकार का उद्देश्य है कि निवेश प्रस्तावों को शीघ्रता से क्रियान्वयन की दिशा में लाकर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का सृजन किया जा सके और प्रदेश को औद्योगिक विकास के नए शिखर पर पहुंचाया जा सके। इसी क्रम में जिले को 1000 करोड़ के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला उद्योग केंद्र निवेश के इस लक्ष्य को हासिल करने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से दिए गए लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमारी ओर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। अब तक हम 150 करोड़ का निवेश हासिल भी कर चुके हैं। अगर कोई निवेश करना चाहता है तो वह कर सकता है।
साहब सरन रावत, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed