फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The devotees were resolved to leave an evil

श्रद्धालुओं को एक बुराई छोड़ने का दिलाया गया संकल्प

Thu, 16 Jan 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The devotees were resolved to leave an evil
लाटघाट में 108 कुंडीय श्री गायत्री महायज्ञ में प्रवचन करते आचार्य भृगु महाराज। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। लाटघाट बाजार में चल रही 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के चौथे दिन बृहस्पतिवार को दो चरणों में दो हजार लोगों ने आहुति दी। 13 जनवरी से चल रहे गायत्री महायज्ञ का समापन हुआ। आचार्य राजकुमार भृगु ने आए हुए श्रद्धालु और भक्तों को पूर्णाहुति के साथ सभी को एक-एक बुराई छोड़ने व एक एक अच्छाई को अपनाने का संकल्प दिलाया। विद्यारंभ संस्कार, दीक्षा संस्कार और हरितिमा संवर्धन के लिए एक एक वृक्ष लगाने का भी संकल्प दिया गया।
विज्ञापन

आचार्य राजकुमार भृगु ने कहा कि दीक्षा संस्कार और विद्या संस्कार में हजारों लोग सम्मिलित हुए। सभी ने संकल्प लिया कि हरितिमा संवर्धन के लिए एक एक वृक्ष लगाएं और यज्ञ को सफल बनाने का कार्य करेंगे। आयोजक रणविजय सिंह ने यज्ञ में आए हुए सभी का स्वागत अभिनंदन किया। आचार्य राजकुमार भृगु ने आध्यात्मिक प्रवचन करते हुए मार्मिक और वर्तमान समय में बुराई के विचार, भ्रष्टाचार आदि पर चर्चा करते हुए कहा कि इनसे जितना ही दूर होंगे उतना ही मानव जाति के साथ संसार की भलाई होगी। व्यक्ति को झुकना सीखना चाहिए क्योंकि मरे हुए लोग ही अकड़े होते हैं। झुकने से बल, बुद्धि, विद्या, संस्कार सब कुछ आसानी से प्राप्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed