फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The development in the rain increased the troubles, the fear of accidents

बरसात में हो रहे विकास ने बढ़ाई दुश्वारियां, हादसों का डर

Sun, 31 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The development in the rain increased the troubles, the fear of accidents
आजमगढ़। बरसात के मौसम में सड़क के पटरियों पर विकास के नाम एक निजी कंपनी द्वारा जगह-जगह खोदाई की जा रही है। कई जगहों पर गड्ढों को खोद का छोड़ दिया गया है तो वहीं कुछ ऐसे भी स्थान है जहां काफी बड़ा गड्ढा कर निकली मिट्टी का पहाड़ सड़क तक लगा दिया गया है। बरसात से मिट्टी बह कर सड़क पर फैल रही है और फिर फिसलन व कीचड़ के चलते हादसे हो रहे है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन साधे हुए है। बरसात के मौसम में वैसे तो विकास के कार्यो को बंद कर दिया जाता है। क्योकि बरसात के मौसम में कार्य होने से हादसों का डर बना रहता है। इसके बाद भी जिले में इन दिनों गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य जोरशोर से एक प्राइवेट कंपनी द्वारा किया जा रह है। इस कंपनी ने जगह-जगह सड़क की पटरियों को खोंद कर गड्ढा छोड़ दिया है। जिसमें बरसात के चलते पानी भर गया है और यह गड्ढा अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे है। कार्यदायी संस्था द्वारा कुछ गड्ढों को पाट भी दिया गया है लेकिन बरसात के वहां दलदल सा हो गया है। जिस पर चढ़ते ही बाइक व साइकिल सवार पलट कर चोटिल हो जा रहे है। वहीं शहर के ठंडी सड़क की बात की जाए तो एक स्थान पर कार्यदायी संस्थान ने मिट्टी का पहाड़ तीन-चार दिनों से खड़ा कर रखा है। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। एक तो मोड़ पर यह कवायद की गई है तो वहीं बरसात के दौरान मिट्टी पानी के साथ बह कर पूूरे सड़क पर फैल जा रही है। जिससे उत्पन्न कीचड़ भी लोगों के लिए मुसिबत बन कर रह गई है। कोई भी जिम्मेदार बरसात में हो रहे विकास से उत्पन्न समस्या पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं कार्यदायी संस्था का कोई पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद नहीं है और मजदूरों द्वारा पूरी तरह से मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश भी व्याप्त है। नगर पालिका परिषद जेई राहुल कुमार ने बताया कि ठंडी सड़क पीडब्ल्यूडी की सड़क है। जिस पर गैंस पाइप लाइन बिछाने के लिए जो पटरी में कटिंग की गई है। उसे पीडब्ल्यूडी ठीक करायेगी। नगर पालिका की जिन सड़कों की पटरियों पर कटिंग हुई है। उसे ठीक कराने की कवायद शुरू करा दी गई है। जल्द ही पटरियों पर हुए सभी गड्ढों को भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed