फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The dead body of a young man who came to his in-laws' house was found in the wheat field

ससुराल आए युवक की गेहूं के खेत में मिली लाश

Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who came to his in-laws' house was found in the wheat field
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर छितौना गांव के सिवान में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव गेहूं के खेत में पड़ा हुआ मिला। मृतक अंबेडकरनगर जिले का निवासी था और मोहम्मदपुर छितौना गांव स्थित अपनी ससुराल आया था। बृहस्पतिवार को वह लखनऊ जाने के लिए ससुराल से निकला था। अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत महारमपुर गांव निवासी बलिराम (45) पुत्र स्व. रामदरस की ससुराल अतरौलिया थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर छितौना गांव में है। वह अपनी ससुराल आया हुआ था। बृहस्पतिवार को वह काम के सिलसिले में लखनऊ जाने की बात कह कर ससुराल से निकला। शुक्रवार की सुबह उसका शव मोहम्मदपुर छितौना गांव के सिवान में गेहूं के खेत में पड़ा ग्रामीणों ने देखा। मृतक की शादी 20 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद ही पत्नी माधुरी की मौत हो गई थी। उसकी दो बेटियां व एक बेटा था। बच्चों की परवरिश के लिए ससुराल वालों ने दूसरी शादी माधुरी की छोटी बहन पूजा से करा दी। जिससे एक लड़का व एक लड़की हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रमेश कुमार ने बताया कि ससुर रामलवट की तहरीर पर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed