फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The dead body of a teenager found in a sugarcane field in Azamgarh ruckus in the family

गन्ने के खेत में मिला किशोरी का शव: शाम से गायब थी लड़की, खेत के पास मिले चप्पल और खून के निशान से मचा कोहराम

Fri, 19 Aug 2022 10:09 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 19 Aug 2022 10:09 AM IST
सार

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में उस समय कोहराम मच गया जब गन्ने के खेत में एक किशोरी का शव मिला। शुक्रवार की सुबह एक गन्ने के खेत के बाहर लोगों ने चप्पल और खून गिरा हुआ देखा। इसके बाद गन्ने के खेत में उसकी तलाश की गई।

विज्ञापन
The dead body of a teenager found in a sugarcane field in Azamgarh ruckus in the family
छानबीन में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में गन्ने के खेत में एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मंगूरगढ़ गांव के सिवान स्थित गन्ने के खेत में शुक्रवार की सुबह एक किशोरी का शव मिला। मृतका की पहचान पड़ोस के गांव की किशोरी के रूप में हुई। सूचना पर अतरौलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मंगूरगढ़ गांव के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह खेत की तरफ गए तो एक किशोरी का गन्ने के खेत में शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद में जुट गई। कुछ ही देर में शव की शिनाख्त मुन्नी निषाद (17) निवासिनी सेल्हरापट्टी के रूप में की गई। मृतका बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे से लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन


पांच भाई बहनों में चौथे नंबर पर थी मुन्नी
किशोरी का शव मिलने की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, फोरेंसिक टीम व पुलिस फोर्स पहुंच गई। मौके पर किशोरी अर्धनग्नावस्था में मिली थी। पुलिस युवती की हत्या कहीं और कर घटना स्थल पर फेकने की बात कह रही है। इसके पीछे कारण आसपास खून का छींटा पड़ा हुआ बताया जा रहा है। मृतका पांच भाई बहनों में चौथे नंबर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

The dead body of a teenager found in a sugarcane field in Azamgarh ruckus in the family
पुलिस और गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

पिता व भाई रोजीरोटी के लिए दिल्ली रहते है। घर पर मृतका अपनी मां, दो बहनों व भाभी के साथ रहती थी। मां इसरावती की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों अजय निषाद व हरिकेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कुछ को हिरासत में लेकर चल रही पूछताछ

मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं जांच के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया है। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है। वहीं कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। सूत्रों की माने तो पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

सुबह सात बजे पुलिस को 112 पर किशोरी के लापता होने की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शरीर पर कहा-कहा चोट के निशान है यह भी पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed