फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The culvert is ready, yet the approach road has remained closed for a year.

Azamgarh News: पुलिया बनकर तैयार, फिर भी एक साल से बंद है संपर्क मार्ग

Sun, 09 Aug 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The culvert is ready, yet the approach road has remained closed for a year.
रानी की सराय-मोतीगंज बाजार से चंड़ई संपर्क मार्ग पर पुलिया का नहीं बना एप्रोच मार्ग, बगल में की
रानी की सराय-मोतीगंज बाजार से चंड़ई संपर्क मार्ग पर सिंचाई विभाग ने पुलिया निर्माण के लिए करीब एक वर्ष पहले मुख्य सड़क को बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया का निर्माण लगभग छह माह पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक मार्ग को आवागमन के लिए नहीं खोला गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने बताया कि मुख्य मार्ग बंद होने के कारण लोगों को बगल के कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहली ही बारिश में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से मोतीगंज से चड़ई पुल तक सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण हिंदराज यादव, छोटेलाल यादव, विपिन, जयहिंद, अविनाश, रजनीश और इंद्रजीत सहित अन्य लोगों ने पुलिया को व्यवस्थित कराते हुए संपर्क मार्ग का तत्काल निर्माण पूरा कर आवागमन बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरशेंद्र गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के लिए संबंधित अवर अभियंता को भेजा जाएगा। जांच में यदि किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed