{"_id":"682ccb0b2b2249c8d1096491","slug":"the-councillors-kept-waiting-as-the-eo-did-not-come-to-the-board-meeting-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-131751-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: इंतजार करते रह गए सभासद बोर्ड की बैठक में नहीं आए ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: इंतजार करते रह गए सभासद बोर्ड की बैठक में नहीं आए ईओ
विज्ञापन
अतरौलिया। नगर पंचायत अतरौलिया बोर्ड की बैठक मंगलवार को कार्यालय में होनी थी, लेकिन अधिशासी अधिकारी के न पहुंचने पर सभासद नाराज हो गए। बाद में बोर्ड की बैठक को स्थगित करना पड़ा। सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर ईओ पर कई आरोप लगाए।
नगर पंचायत अतरौलिया के बोर्ड की बैठक कराने के लिए 20 मई की तिथि निर्धारित की गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल और सभी सभासद बैठक में भाग लेने के लिए कार्यालय पर पहुंच गए थे। सभी लोग अधिशासी अधिकारी का इंतजार कर रहे थे कि वह आएं तो बोर्ड की कार्रवाई शुरू की जाए। काफी इंतजार करने के बाद भी जब ईओ नहीं आए तो सभासद नाराज हो गए।
सभासदों ने ईओ पर कई आरोप लगाए। सभासद राम आसरे सोनकर ने बताया कि बोर्ड की बैठक थी, लेकिन अधिशासी अधिकारी समय देकर नहीं आए। नगर में बिजली, पानी, नाली, आवास की समस्या है। अधिशासी अधिकारी नहीं सुनते। सभासद विष्णु कुमार ने बताया कि बोर्ड की बैठक में शाम तक उनका इंतजार किया लेकिन वह बैठक में नहीं आए। अधिशासी अधिकारी कार्यालय में न आते हैं और न ही फोन उठाते हैं। कस्बा में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इसके बाद सभासद समस्याओं से संबंधित ज्ञापन नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंप कर चले गए।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल ने कहा कि ईओ से वार्ता करके रोस्टर के हिसाब से उपस्थित होने और जनता की समस्या को सुनने की बात की जाएगी।