फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The construction of barracks will accelerate, the government gave one and a half crore

बैरकों के निर्माण में आएगी तेजी, शासन ने दिए डेढ़ करोड़

Sat, 09 Jan 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
The construction of barracks will accelerate, the government gave one and a half crore
आजमगढ़। पुलिस लाइन में बैरकों की कमी से पुलिसकर्मियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात के लिए पुलिस लाइन में 7.51 करोड़ की लागत से 200 कर्मियों के लिए बैरकों का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के लिए अभी तक 2.86 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। धन की कमी से निर्माण की गति धीमी हो गई थी। शासन की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये और जारी किए गए हैं। इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित पुराने चार बैरकों में वर्तमान में लगभग 250 पुलिसकर्मी रहते हैं। ये बैरक काफी पुराने हो चुके हैं। बैरकों की समस्या को देखते हुए सपा सरकार में यहां 200 पुलिसकर्मियों की क्षमता के बैरक बनाने के लिए 716.44 लाख की परियोजना को वर्ष 2016 में मंजूरी दी गई थी। बाद में इसकी लागत को पुनरक्षित करते हुए 7.51 करोड़ रुपये कर दिया गया था। इसके क्रम में 2.86 करोड़ की धनराशि भी जारी की गई थी। परियोजना का कार्य सीएंडडीएस को दिया गया था। परियोजना को मार्च 2021 में पूरा होना था, लेकिन धन की कमी से अभी तक मात्र 41 फीसदी ही कार्य हुआ है। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए शासन की ओर से 1.50 करोड़ की धनराशि और जारी की गई है। इससे निर्माण कार्य तेज होगा। शासन से धन मिलने में हो रही देरी से इस परियोजना का निर्माण और देर से पूरा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में 250 पुलिसकर्मियों के लिए चार बैरक बनी हैं। ये काफी पुरानी हो चुकी हैं। इनके स्थान पर नई बैरकें बनाई जा रही है। इसका कार्य 7.51 करोड़ से चल रहा है। ज्यादा जानकारी कार्यदायी संस्था से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद कुमार दुबे
आरआई, पुलिस लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed