बिंद्राबाजार। मुहम्मदपुर ब्लॉक सभागार मंगलवार को बैठक प्रधान संघ के अध्यक्ष जियालाल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्राम प्रधानों के कार्यों एवं उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर चर्चा की गई। बाद में प्रधानों की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल खंड विकास अधिकारी संतोष नरायन गुप्ता से मिला और ज्ञापन सौंपा।
प्रधानों ने अपने अधिकारों और समस्याओं से खंड विकास अधिकारी को अवगत कराया। जिस पर खंड विकास अधिकारी संतोष गुप्ता ने आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में एवं शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रधानों के साथ हैं। इस मौके पर संयोजक सुबास यादव, उपाध्यक्ष इकबाल उर्फ चुन्नू, महामंत्री बलराम चौहान, जिला मीडिया प्रभारी जाहिद खान, अरविंद यादव पिंटू, संतोष व कमल सिंह आदि मौजूद थे।