फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The chief sugarcane officer of the sugar mill has been suspended

Azamgarh News: चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी निलंबित

Sat, 20 Dec 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The chief sugarcane officer of the sugar mill has been suspended
अमिलो। दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के मुख्य गन्ना अधिकारी भीम कुशवाहा को उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ लखनऊ ने जांच में लापरवाही मिलने पर निलंबित कर दिया है। बीते 17 दिसंबर को निलंबन के बाद उनको लखनऊ से संबद्ध कर दिया है। अभी तक मुख्य गन्ना अधिकारी के पद पर किसी की तैनाती नहीं हुई है। चीनी मिल परिक्षेत्र के किसानों की शिकायत थी कि उनका गन्ना क्रय करने में नियमों की अनदेखी की जा रही है। जिससे उन्हें घाटा उठाना पड़ता है। इस समस्या को जन प्रतिनिधियों ने भी सठियांव पहुंचकर प्रबंधन तंत्र के सामने रखा था। इसके बाद उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ लखनऊ ने मामले की जांच करवाया।
विज्ञापन

जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मुख्य गन्ना अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। इससे चीनी मिल के प्रबंधतंत्र में हडकंप मचा हुआ है। चीनी मिल के जीएम विकास सिंह ने बताया कि किसानों की शिकायत के आधार पर जांच हुई थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर ऊपर से कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed