फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The character of Shri Ram teaches equanimity in happiness and sorrow: Kaushal Kishore

सुख-दुख में समता सिखाता है श्रीराम का चरित्र : कौशल किशोर

Wed, 10 Jun 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The character of Shri Ram teaches equanimity in happiness and sorrow: Kaushal Kishore
जहानागंज में कथा का वाचन करते राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता कौशल किशोर महाराज। श्रोत-आयोजक - फोटो : 1
आजमगढ़। जहानागंज ब्लॉक के शेरपुर कुटी के निकट वीरभद्रपुर (हनेवता) में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ में यज्ञाचार्य पं. कपिलदेव शर्मा के नेतृत्व में विधि-विधान से यज्ञ चल रहा है। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालु दिन में हवन, पूजन और यज्ञ मंडप की परिक्रमा करके पुण्य अर्जित कर रहे हैं। वहीं, शाम को आयोजित रामकथा में राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता कौशल किशोर महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र हमें जीवन में सुख-दुख में समभाव बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि जब श्रीराम के युवराज बनने की तैयारी पूरी हो चुकी थी, उसी समय मंथरा ने कैकयी के मन में कुमति उत्पन्न कर दी, इसके परिणामस्वरूप प्रभु श्रीराम को वनवास जाना पड़ा। किंतु इस विषम परिस्थिति में भी श्रीराम ने तनिक भी दुख प्रकट नहीं किया, बल्कि प्रसन्न भाव से वनगमन स्वीकार किया। कथावाचक ने वनवास प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण और रोचक वर्णन करते हुए अपने संगीतमय प्रवचन से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। संचालन शंभूदास ने किया। मुख्य यजमान रमाकांत यादव ने मानस पूजन किया। इस अवसर पर साहित्यकार पं. सुभाष चंद्र तिवारी ‘कुंदन’, प्रधान विपिन यादव उर्फ कंचन यादव, रणधीर सिंह, सुधीर दास महाराज, नवल किशोर द्विवेदी, सुभाष शास्त्री, अजय पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed