फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The chaotic elements smashed the board of Harkhupur Smriti Van

हरखुपुर स्मृति वन के बोर्ड को अराजक तत्वों ने किया धराशाई

Sun, 11 Aug 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
The chaotic elements smashed the board of Harkhupur Smriti Van
हरखूपुर में शहीद स्मृति वन में लगे र्बोड को दबंगो ने ढहाया। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। 1857 की क्रांति की 77वीं वर्षगांठ पर जनपद में शासन के निर्देश पर 62 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान डीएम की पहल पर 26 शहीदों के गांवों में स्मृति वन की स्थापना की गई। पौधरोपण के बाद उक्त भूमि को पोल लगाकर सुरक्षा के लिए घेराबंदी कर बोर्ड लगा दिया गया। लेकिन शुक्रवार को हरखुपुर में लगाया गया बोर्ड अराजकतत्वों द्वारा धराशाई कर दिया गया।
विज्ञापन

देश की सेवा में शहीद हुए जनपद के लालों को याद रखने के उद्देश्य से डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने 27 शहीदों के गांवों में उनके नाम पर शहीद वन की स्थापना करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही मतौलीपुर में गांधी उपवन की स्थापना भी की गई। इसी क्रम में पल्हनी विकास खंड के हरखुपुर गांव में प्रशासन की ओर से सिपाही कशरत यादव के नाम पर स्मृति वन स्थापित किया गया। इस वन में विभिन्न प्रजातियों के पाधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा के लिए चारो ओर पोल लगाकर उसे तारों से घेरा गया। ताकि इनकी पशुओं से सुरक्षा की जा सके। इसके बाद प्रशासन ने वहां शहीद कशरत यादव स्मृति वन के नाम का बोर्ड लगा दिया। शुक्रवार को यह बोर्ड लगाया गया और शनिवार की सुबह बोर्ड को जमीन पर धराशाई पाया गया। शुक्रवार की रात को ही किसी अराजक तत्व ने उस बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

अगर किसी ने ऐसा किया है तो यह गलत है। यह उस शहीद का अपमान है जिसके नाम का यह बोर्ड था। जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागेंद्र प्रसाद सिंह, डीएम।
जिस समय जमीन देखी जा रही थी उसी समय एक व्यक्ति वहां आया था और जमीन को गोबर रखने के लिए मांग रहा था। समझाने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। ऐसा लगता है यह उसी की कारगुजारी है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
कल्पना मिश्रा, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed