{"_id":"5e821a628ebc3e76a71ee7f6","slug":"the-caravan-of-servicemen-increased-along-with-the-needy-azamgarh-news-vns5183029168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों के साथ ही बढ़ा सेवादारों का कारवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों के साथ ही बढ़ा सेवादारों का कारवां
विज्ञापन
शाहगढ़ में गरीबों को राशन देते एसपी ट्रैफिक।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाये गये लॉकडाउन के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जैसे-जैसे जरबरतमंदों का संख्या बढ़ रही हैं वैसे ही इनकी सेवा करने के लिए समाजसेवियों का कारवां भी बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन, पुलिस के साथ ही विभिन्न संगठनों की ओर से जरूरतमंदों की सहायता की गई।
संघर्ष सामाजिक संगठन के बैनर तले डा.खिलेश उपाध्याय के नेतृत्व में स्वच्छता सामग्री, एक पेटी साबुन का वितरण किया गया। मधुमिता बनर्जी,अर्चिता कांजीलाल और डा. बसंत जीवन बनर्जी ने भी खाद्य सामग्री के साथ ही माचिस, साबुन, बिस्कुट, नमकीन का वितरण किया। कप्तानगंज के जेहरा पीपरी गांव में जरुरतमंदों लोगों में खाद्यान्न का वितरण किया। हरैया के बनकटा प्रधान और प्रधान संघ के जिला प्रभारी लौहर यादव ने सैनिटाइजर, मास्क और साबुन का वितरण किया। अंबिका सेवा संस्थान के नेतृत्व में सैकड़ो पैकेट राशन का वितरण रजमो, समस्सपुर, बिंद्राबाजार, वनवासी बस्ती, गौरी नहर के पास में वितरित किया गया। गम्भीरपुर थाना, बनवासी बस्ती, रानीपुर रजमो, सरोज बस्ती, कलंदरपुर, नट बस्ती, रामपुर नट बस्ती रामपुर डिहवा बस्ती में किया गया। नगर पंचायत मेहनगर के वार्ड नंबर 10 हरबंश नगर में लाहौरी माता के स्थान के पास भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने गरीब और असहाय लोगों में खाद्य सामग्री का वितरण किया। लाटघाट संवाददाता के अनुसार प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण सिंह राठौर ने एक सौ जरुरत मंदों में खाद्य सामग्री का वितरण किया। बधावर, ताहिरपुर गांव में भी मजबदूरों, गरीबों और असहायों में खाद्य सामग्री का वितरण किया। पंचायत शाहगढ़ में लांकडाउन से प्रभावित 15 परिवारों में सोमवार को एसपी ट्रैफिक तारिक मोहम्मद ने खाद्य सामग्री का वितरण किया। प्रियदर्शी अशोक सेवा संस्थान के प्रबंधक इंद्रजीत मौर्य मनिकाडीह द्वारा सोमवार को मनिकाडीह गांव में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया गया। साथ ही मास्क भी बांटे गये। लालगंज संवाददाता में क्षेत्राधिकारी अजय कुमार यादव और उनकी पत्नी रेनू यादव जरुरतमंदों और गरीबों में खाद्य समाग्री का वितरण किया। मेंहनगर में तहसीलदार ब्रजेन्द्र कुमार उपाध्याय ने करौती मुसहर बस्ती में जरूरतमन्दों के बीच राशन वितरित किया। योग मंच ने पुलिसकर्मियों को खाद्य सामग्री वितरित की। लालगंज में उप जिलाधिकारी लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में तरवां, मई खरगपुर, बरवा, हिलालपुर, सिधौना, सरैया, मौलानीपुर समेत कई गांव में 100 से ज्यादा लोगों को खाद्यान्न पैकेट वितरित किया गया।

हरैया ब्लाक के बघावर गांव में जरूरतमंदों को राहत देते प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण सिह राठोर।- फोटो : AZAMGARH

लुचुई ग्राम पंचायत में बनवासी गरीब मुसहरों को खाद्य सामग्री वितरित करते प्रधान हरिकेश विश्वकर्?- फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन