{"_id":"acd719727525cfd71b73f69049a249a1","slug":"the-campaign-began-with-cleaning-the-streets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों की सफाई से शुरू हुआ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों की सफाई से शुरू हुआ अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार को नगर पंचायत अजमतगढ़ के सफाई अभियान की शुरुआत एसडीएम सगड़ी के नेतृत्व में हुई।
इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ नागरिकों ने नगर पंचायत की गलियों में झाडूू लगाया। वहीं स्मिथ इंटर कालेज के मैदान में गंदगी देख एसडीएम ने प्रधानाचार्य को नोटिस भेजा।
अजमतगढ़ चौक से पांच-पांच की टोली बनाकर पूरे नगर पंचायत में सफाई अभियान चलाया गया। टोली में शामिल लोगों ने नागरिकों से एक निश्चित स्थान पर कूड़ा डालने, खुले में शौच न करने, आसपास सफाई रखने का अनुरोध किया।
उपजिलाधिकारी सगड़ी हिमांशु कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन एक विचार है। नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू जायसवाल ने कहा कि बीमारियों की आधी जड़ हमारे आस-पास फैली गंदगी है,
विज्ञापन
हम संकल्प लें कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाएंगे। मौके पर अरविंद जायसवाल, जितेंद्र राय, धर्मेंद्र सोनकर, जेपी सिंह शामिल थे।