फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The borders of Jaunpur adjacent to Phulpur are sealed

फूलपुर से सटी जौनपुर की सीमाएं सील

Mon, 19 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
The borders of Jaunpur adjacent to Phulpur are sealed
मेजवां (आजमगढ़)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत गांव की सरकार के लिए फूलपुर ब्लाक से सोमवार को होने वाले पंचायत चुनाव के लिये 297 बूथों के लिये 1188 मतदान कर्मचारी रवाना हो गए। बहुतेरे लोगों ने बीमारी अथवा अन्य कारण दिखाकर ड्यूटी कटाने का प्रयास किया गया। लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी गई। बूथों पर सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। कोरोना को देखते हुए शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

सकुशल मतदान के लिये सभी तैयारियां रविवार शाम तक ही पूरी कर ली गई थी। पंचायत चुनाव को देखते हुए फूलपुर से सटे शाहगंज जिला जौनपुर की सीमा को सील कर दिया गया है। पोलिंग पार्टियां भी बूथों पर पहुंच चुकी हैं। सेक्टर औऱ जोनल मजिस्ट्रेट ने सभी बूथों पर पहुंच कर कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सकुशल चुनाव कराने का दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

फूलपुर ब्लाक के 89 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 647 बीडीसी 486 ग्राम पंचायत सदस्य 224 और फूलपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य के 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैदी से डंटा हुआ है। आरओ एके गुप्ता ने बताया कि फूलपुर में कुल 89 ग्राम पंचायतों में 297 बूथ बनाए गए हैं। फूलपुर ब्लाक में कुल 181504 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 297 बूथों पर 1188 मतदान कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मतदानकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रत्येक बूथों पर हैंडवाश, सैनिटाइजर और मास्क के किट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed