फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The body was found near a brick kiln along the Link Expressway

Azamgarh News: लिंक एक्सप्रेस-वे से सटे ईंट-भट्ठे के बगल में मिला शव

Tue, 09 Dec 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The body was found near a brick kiln along the Link Expressway
अतरौलिया। लिंक एक्सप्रेस-वे से सटे ईंट-भट्ठे के बगल में सोमवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई तो फूलपुर कस्बा निवासी विनोद बरनवाल (52) के रूप में हुई। सोमवार की सुबह लगभग 10:30 ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूर ईट पहुंचाकर भट्टे पर पहुंचे तो ईंट बनाने के लिए गिराई गई मिट्टी के ऊपर किसी को लेटे हुए देखा। मजदूरों ने जब नजदीक जाकर देखा तो व्यक्ति मरा हुआ प्रतीत हुआ। उन्होंने इसकी सूचना भट्ठा मालिक केशव सिंह को दिया, तो वह मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान में जुट गई। प्रथम दृष्टया शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसके नाक से खून बह कर जमीन पर गिरा है।
विज्ञापन

वह पेट के बल लेटा पड़ा था और पैर से जमीन को कुरेदा था। उसके पास से 04 हजार रुपये भी मिले। सूचना पाकर सीओ सगड़ी अनिल वर्मा व थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की और शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पहचान की कोशिश कराई। ग्रामीणों की मानें तो अज्ञात व्यक्ति चार दिन पहले इसी गांव में सडक के किनारे शराब के नशे में घूम रहा था। इसकी सूचना पड़ोसी थानों को दी गई तो पहचान फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर कस्बा निवासी विनोद बरनवाल के रूप में हुई। जो दिल्ली में कहीं प्राइवेट नौकरी करते थे। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि 04 दिसंबर को बुढ़नपुर के किसी गांव में अपने किसी रिश्तेदार के यहां वह गए थे। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed