{"_id":"e1bd10987e661d9dc0623244a7abfd20","slug":"the-bike-took-out-processions-shout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक जुलूस निकाल भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक जुलूस निकाल भरी हुंकार
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को घोषित हड़ताल के समर्थन में शिक्षक-कर्मचारियों ने मंगलवार को कुंवर सिंह उद्यान से बाइक जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने सभी संगठनों के लोगों से हड़ताल में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।
जुलूस कुंवर सिंह उद्यान से निकलकर विकास भवन, नेहरूहाल, कृषि कार्यालय, मंडलायुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, परिवहन कार्यालय, डायट कार्यालय, बीएसए कार्यालय, ट्रेजरी कार्यालय होते हुए पुन: कुंवर सिंह उद्यान पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां अपने संबोधन में समिति के संयोजक गिरीश चतुर्वेदी ने कहा कि बुधवार को अखिल भारतीय आम हड़ताल और बंदी को सफल बनाने के लिए अपने-अपने कार्यालय को बंदकर सभी लोग सुबह 10 बजे कुंवर सिंह उद्यान में उपस्थित हों। समिति के अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह ने कहा कि देश की सभी यूनियनों ने एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकारों को पुरानी पेंशन बहाली के लिए विवश कर देगी।
श्रीपति यादव, रामबिहारी सिंह, इफ्तेखार खान काशीपुरी, रमाकांत सिंह, अमरजीत सिंह, रमेश शुक्ल, चंद्र कुमार सिंह, विजय सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ रामजन्म सिंह गुट, उत्तर प्रदेश पेंशन विहीन शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा आदि संगठनों ने भी हड़ताल में भागीदारी करने का ऐलान किया।