{"_id":"6a286275d1e1c7a6fc01c6b7","slug":"the-bike-lost-control-while-trying-to-save-a-cyclist-resulting-in-the-death-of-the-young-man-in-the-accident-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-151607-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, हादसे में युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, हादसे में युवक की जान गई
विज्ञापन
मृतक सुधीर राजभर की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : 1
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर में सड़क हादसे में बाइक सवार रेदुआ गांव निवासी सुधीर राजभर (26) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुधीर राजभर मंगलवार को आजमगढ़ शहर से घर लौट रहे थे। रानी की सराय में यूनियन बैंक के सामने अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक असंतुलित होने के कारण वह सड़क पर गिरकर घायल गए। मृतक के भाई पप्पू राजभर ने बताया कि सुधीर राजभर अहमदाबाद स्थित एक निजी कंपनी में काम करते थे। वे छुट्टी लेकर कुछ दिन पहले ही घर आए थे। चार भाइयों और दो बहनों में वह तीसरे नंबर पर थे। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राजू राजभर ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल
देवगांव। रुद्रपुर में नेशनल हाईवे-233 पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। मेहनाजपुर निवासी अमित बाइक से कंजहित से देवगांव जा रहा था। वह गलत दिशा में बाइक चला रहा था। सामने से जौनपुर जिले के नारायणपुर चकरा निवासी अभय अपने 12 साल के बच्चे के साथ घर जा रहे थे। रुद्रपुर के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में अमित, अभय और 12 साल के बच्चे को चोट आई है। चेवार गांव के पूर्व ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव ने बताया कि सूचना देने के आधे घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को लालगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त अस्पताल ले गए। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
बोलरो से बचाने के प्रयास में ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल
आजमगढ़।
तरवां थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। राहुल राजभर (22) निवासी कबूतरा तरवां मंगलवार की रात में आठ बजे बाइक से परमानपुर बाजार गए थे। लौटते समय हरखा रोड पर सामने से आ रही बोलरो से बचने के प्रयास में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राहुल राजभर को मृत घोषित कर दिया। घायल आविश (20) का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद