फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The bike collided with the divider in an attempt to save the abandoned animal, two youths died

छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत

Fri, 03 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
The bike collided with the divider in an attempt to save the abandoned animal, two youths died
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर के पास बृहस्पतिवार की देर रात बाइक सवार दो युवक छुट्टा पशु से बचने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गए। इसमें एक युवक की मौेके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मऊ जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत गौराबारी गांव निवासी बच्चे लाल (32) और संतोष (23) बृहस्पतिवार की देर रात बाइक से मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के सठियांव गांव में रिश्तेदारी में आ रहे थे। अभी वे कुकुड़ीपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि कोई पशु सड़क पर आ गया। उससे बचने के चक्कर में उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे लाल ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि संतोष की जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव मर्चरी भेज दिया। ग्रामीणों का कहना था कि किसी वाहन ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया था जबकि पुलिस का कहा है कि छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में वे डिवाइडर से टकरा गए थे। बच्चेलाल एक पुत्र का पिता था। वहीं संतोष विवाहित तो था लेकिन उसे कोई बच्चे नहीं थे। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed