फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The bicycle trip legislator stopped

विधायक की साइकल यात्रा रोकी

Fri, 07 Aug 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो अाजमगढ़ अमर उजाला
ब्यूरो अाजमगढ़ अमर उजाला Updated Fri, 07 Aug 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
The bicycle trip legislator stopped
सपा सरकार की उपलब्धि गिनाने साइकल से निकले अतरौलिया विधायक डाक्टर संग्राम सिंह को गुरुवार को कुशमहरा गांव के लोगों ने घेर लिया। करीब 45 मिनट तक विधायक और ग्रामीणों के बीच बातचीत चलती रही। नाराज ग्रामीणों का कहना था कि यादव बस्ती के एक घर में भी बिजली का कनेक्शन नहीं है। जबकि सरकार अपनी उपलब्धियां गिनवा रही है। बहरहाल, विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और साइकल यात्रा सरकारी उपलब्धियां गिनवाने आगे रवाना हुई।
विज्ञापन


मालूम हो कि कुशमहरा गांव की यादव बस्ती में आजादी के बाद से आज तक बिजली नहीं पहुंची है। गांव के लोग डेढ़ किलोमीटर दूर चांदपुर बाजार से तार खींच कर अपने घरों को रोशन किए हैं। कई बार ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र देकर बस्ती में विद्युत पोल लगाकर बिजली आपूर्ति दिए जाने की मांग की। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह 11 बजे के करीब चांदपुर बाजार में समाजवादी पार्टी की साइकल यात्रा के साथ पहुंचे अतरौलिया विधानसभा के विधायक डा. संग्राम यादव के काफिले को यादव बस्ती के लोगों ने रोक लिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। विधायक सहित समर्थकों ने ग्रामीणों को काफी समझाया। लेकिन वे नहीं माने। 45 मिनट तक चांदपुर बाजार में सपा की साइकल यात्रा रुकी रही। विधायक ने जल्द से जल्द यादव बस्ती तक पोल लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने  काफिले को आगे जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रामशब्द, भृगु यादव, धरमू यादव, झगरु यादव, प्रेम यादव, उदयराज यादव, विश्वनाथ यादव और जोगेंद्र यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed