{"_id":"607dc61f8ebc3eb92e77e98e","slug":"the-ballot-did-not-reach-anywhere-but-the-election-symbol-was-found-missing-from-the-ballot-azamgarh-news-vns5858430195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं नहीं पहुंचा मतपत्र तो कहीं मतपत्र से गायब मिला चुनाव चिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं नहीं पहुंचा मतपत्र तो कहीं मतपत्र से गायब मिला चुनाव चिन्ह
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कई जगहों पर प्रशासन की गड़बड़ियों के कारण घंटों चुनाव बाधित रहा। समस्याओं का समाधान करने के बाद मतदान का कार्य शुरू कराया जा सके। कहीं समय से मतपत्र नहीं पहुंचने के कारण चुनाव रुका रहा तो कहीं मतपत्र पर चुनाव चिह्न ही नहीं छपे थे।
लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के बैरीडांड़ बलुआ मतदान केंद्र पर मतदान के लिए बूथ संख्या 64 और 65 बने हैं। इन बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। एक भी वोट नहीं पड़ा था कि मतदान रोकना पड़ा। दरअसल यहां पर पोलिंग पार्टी के पास बीडीसी पद का मतपत्र ही नहीं था। पीठासीन अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि बीडीसी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसीलिए मतपत्र नहीं दिया गया। बाद में सेक्टर मजिस्ट्रेट रामकिशन पांडेय मतपत्र लेकर पहुंचे तब दो घंटे बाद मतदान शुरू हो सका।
पल्हना प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड के लहुआं खुर्द ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 81 (प्राइमरी पाठशाला पल्हना) में वार्ड नंबर 3 व 4 में दो क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता पत्नी अखिलेश यादव व सोनू पत्नी प्रदीप का बैलेट पेपर में चुनाव चिह्न ही नहीं था। नौ वोट पड़ने के बाद इसकी जानकारी हुई तो चुनाव रोक दिया गया। इसकी सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट सच्चिदानंद पांडेय को दी गई। लगभग नौ बजे पूर्व में पड़े वोटों को निरस्त कर मतदान को डेढ़ घंटे बाद फिर शुरू कराया गया। जिन लोगों का मत कैंसिल हुआ उन्हें शाम को दोबारा मतदान के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर बूथ संख्या 175 पर महिला मतदानकर्मी ज्योति निवासी मुहम्मदपुर निजामाबाद की ड्यूटी लगी है। मतदान के दौरान सुबह 8:30 बजे उनके भाई किशन (26) निवासी दासू पट्टी थाना निजामाबाद के मृत्यु की सूचना मिली। ज्योति रोने लगीं और मतदान कुछ देर के लिए रुक गया। जोनल मजिस्ट्रेट ने रिजर्व ड्यूटी को कर्मचारी को बूथ पर भेजकर मतदान शुरू कराया।
गोरिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बिलरियागंज ब्लॉक के पतिला गौसपुर में सेक्टर मजिस्ट्रेट के भाई की मौत के बाद विनय कुमार सिंह सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया। अचानक बीमार होने के कारण जमीन रसूलपुर के द्वितीय मतदान अधिकारी, रसूलपुर नंदलाल के तृतीय मतदान अधिकारी और भावारायपुर के प्रथम मतदान अधिकारी को बदलना पड़ा।
मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत सुरहन में जूनियर हाई स्कूल भाग संख्या 206 वार्ड संख्या 10 ,11 पर वोट पड़ रहा था। वार्ड संख्या 11 पर तीन प्रत्याशी तथा बूथ संख्या 10 में सात प्रत्याशी हैं। मतदान कर्मी द्वारा बूथ संख्या 11 का मतपत्र बूथ संख्या 10 में दे दिया गया जिसमें 130 वोट भी पड़ गए। मतदाताओं ने इसकी शिकायत जोनल मजिस्ट्रेट शैलेंद्र रधुवंशी से की। मतपत्र बदलकर मतदान शुरू कराया। वहीं एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पोलिंग खत्म होने के बाद इस पर पहले से पड़े मतों के बारे में निर्णय लिया जाएगा।