फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The accused who demanded money to release the accused in the case was arrested

Azamgarh News: मुकदमे में आरोपियों को छुड़ाने के लिए पैसा मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Feb 2025 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
The accused who demanded money to release the accused in the case was arrested
आजमगढ़। 25 हजार रुपये दे दो मामला हल हो जाएगा, 15 हजार कप्तान तो 10 हजार एसओ लेंगे शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की है। इस मामले में जहानागंज थाने की पुलिस ने रविवार को थाने के नाम पर मुकदमे में पैसा मांग रहे एक आरोपी को सीहीं गांव में रोड पर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी सैयद मुहम्मद लियाकत अली हुसैन जहानागंज थाना क्षेत्र के सीहीं का निवासी है।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के सीहीं गांव निवासी सैयद मुहम्मद लियाकत अली हुसैन ने अतिकुर्रहमान नामक व्यक्ति से मोबाइल फोन पर संपर्क किया और मुकदमे में आरोपी को छुड़ाने के नाम पर पैसे मांगे। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में कहा जा रहा है कि पाॅस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मेरे द्वारा पांच छह दिन गिरफ्तारी रोकी गई थी। मैंने मौलाना साहब की गिरफ्तारी नहीं होने दी। इसके लिए 17 हजार रुपये दिए गए थे। अपने रिश्तेदार के यहां चला गया तो इस मामले में कार्रवाई हो गई। वहां से लौटा तो मुझे इसकी जानकारी हुई। इस मामले में एसओ के शैडो ने 25 हजार में मामले को सुलझाने की बात कही है। इसमें 15 हजार रुपये कप्तान और 10 हजार रुपये एसओ लेंगे। आपका पूरा मामला हल हो जाएगा। इसकी खबर प्रकाशित होने पर पुलिस सक्रिय हुई और इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पीड़ित अतिकुर्रहमान ने भी जहानागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed