फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The accused who committed the crime by forming a gang got two years imprisonment

Azamgarh News: गैंग बनाकर अपराध करने वाले आरोपी को दो साल की सजा

Tue, 15 Jul 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The accused who committed the crime by forming a gang got two years imprisonment
आजमगढ़। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस की गहन विवेचना, मॉनिटरिंग सेल की सतत निगरानी और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप गैंग बनाकर अपराध करने वाले आरोपी को दो साल की सजा सुनाई गई है। गिरफ्तार आरोपी रामशब्द यादव जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रसीदाबाद गांव का निवासी है। जनपद में संगठित गिरोह बनाकर अपने व गिरोह के अन्य सदस्यों के भौतिक, आर्थिक एवं दुनियावी लाभ के लिए अपराध करने का आरोप था। यह मामला कोतवाली क्षेत्र में यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज हुआ था। वादी प्रभारी कोतवाल राजकुमार सिंह ने 20 जुलाई 2023 को इस मामले को लेकर तहरीर दी थी। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) कोर्ट संख्या-6 आजमगढ़ संतोष कुमार यादव ने मंगलवार को आरोपी को जुर्म स्वीकारने के आधार पर दो वर्ष की सजा (जेल में बिताई गई अवधि सहित) और 5000 रुपये अतिरिक्त अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed