फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The accused wanted in the murder of the innocent reached the hands of the police

मासूम की हत्या में वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sun, 09 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The accused wanted in the murder of the innocent reached the hands of the police
आजमगढ़। पवई थाना के सादुल्लहापुर गांव निवासी एक मासमू को घर के बाहर से अपहृत कर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम में भेजने के साथ ही मृतक के नानान अब्दुल मन्नान पुत्र मजनूशाह की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया था विवेचना में चार अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए थे, जिसमें एक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य अभी फरार चल रहे है।
विज्ञापन

सादुल्लहापुर गांव निवासी अब्दुल मन्नान पुत्र मजनूशाह का नाती 4 वर्षीय मो. अकसद सात अक्टूबर 2021 को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। नौ अक्टूबर को अकसद का शव बरामद हुआ। जिस पर नाना की तहरीर पर पुलिस ने हत्या कर शव फेके जाने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। विवेचना में चार अभियुक्तों एकलाख अहमद पुत्र स्व. इजहार, समद, फैसल व अनवार पुत्रगण एकलाख निवासी सादुल्लाहपुर थाना पवई का नाम प्रकाश में आया। घटना के बाद उक्त चारों अभियुक्त फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार की रात अभियुक्तों के घर पर दबिश देकर एक अभियुक्त एकलाख पुत्र स्व. इजहार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नामजद तीन अन्य अभियुक्त अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पूछताछ में एकलाख ने बताया कि अब्दूल मन्नान हमारे साले है। उनकी एक पुत्री ही है। हमे डर था कि अपने बाद वे अपनी संपत्ति पुत्री को दे देंगे। जिसके चलते ही उसने अपने तीन पुत्रों की मदद से मन्नान के नाती को अपहृत कर लिया और उसकी हत्या कर आटा चक्की के सामने खेत की नाली में फेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed