फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The accused's house was vandalized, the police station brought the vehicle

आरोपी के घर तोड़फोड़, वाहन लाई थाने पुलिस

Sun, 10 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The accused's house was vandalized, the police station brought the vehicle
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना परिसर में जहर खाकर हुई महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपित अनिल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं रविवार को पुलिस ने आरोपित के घर जमकर तांडव मचाया और दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर व चार पहिया वाहन को उठाकर थाने लाई।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने थाने परिसर में जहर खाकर जान देने वाली महिला की मौत के आरोपित अनिल सिंह के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान पुलिस ने उसके घर का दरवाजा और खिड़की तोड़कर बाहर खड़े ट्रैक्टर और चार पहिया वाहन उठा लाई। इसके साथ ही थाने पर एक गाड़ी पीएसी को रखा गया है। पुलिस की उक्त कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा लोगों का कहना था पुलिस अपनी गलती को छिपाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है। जबकि आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है तो इस कार्रवाई का क्या मतलब? वहीं लोगों की मानें उक्त महिला के परिवार और अनिल सिंह के परिवार के बीच काफी घनिष्ठता थी। उक्त महिला पर्ल्स कंपनी में एजेंट का काम करती थी। पर्ल्स कंपनी के डूबने के बाद महिला के माध्यम से पैसा जमा किए लोगों का बहुत से पैसा बकाया था। जिसको लेकर उनके द्वारा भी दबाव बनाया जा रहा था। वहीं एसपी सुधीर कुुमार सिंह ने बताया कि अब इस मामले में कुछ बचा नहीं है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके लिए जो जिम्मेदार है उसके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed