{"_id":"61004a638ebc3eeacc424204","slug":"tgt-exam-will-be-held-on-july-31-at-seven-centers-azamgarh-news-vns602826249","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 जुलाई को सात केंद्रों पर होगी टीजीटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 जुलाई को सात केंद्रों पर होगी टीजीटी की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) जीव विज्ञान की लिखित परीक्षा की तैयारियां जिला प्रशासन ने लगभग पूरी कर ली हैं। जिले में सात केंद्रों पर 31 जुलाई को परीक्षा दिन में 9.30 बजे से 11.30 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज के लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, डीएवी इंटर कालेज के लिए जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक तथा उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को सेक्टर मजिस्ट्रेट, शिब्ली नेशनल इंटर कालेज के लिए प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर अरमनाथ राय, निस्वां इंटर कालेज पहाड़पुर के लिए जिला आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा, अग्रसेन कन्या इंटर कालेज के लिए परियोजना अधिकारी डूडा अरविन्द कुमार पांडेय को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक तथा उप जिला मजिस्ट्रेट बूढ़नपुर को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी क्रम में मदन मोहन मालवीय इण्टर कालेज कंधरापुर हेतु सचिव विकास प्राधिकरण बैजनाथ, राष्ट्रीय इंटर कालेज तहबरपुर हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक तथा उप जिला मजिस्ट्रेट निजामाबाद को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला खाद्य विपणन अधिकारी, गोविंद कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता जल निगम अरविन्द कुमार शर्मा तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव की तैनाती स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक के रूप आरक्षित की गयी है।
तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए होगी बैठक
आजमगढ़। टीजीटी परीक्षा के लिए 28 जुलाई को मध्यान्ह 12 बजे जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि बैठक के बाद सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्र का भ्रमण करेगें। स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक 31 जुलाई को अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) व नोडल अधिकारी की देख-रेख में सुबह छह बजे कोषागार से परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र व गोपनीय सामग्री प्राप्त करेगें एवं अपने परीक्षा केंद्र पर सामग्री प्राप्त कराकर अपने ही आवंटित परीक्षा केंद्र पर रहकर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करेगें। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर प्रत्रक के बंडल एवं अन्य शील्ड पैकेट (सभी रंगीन सील्ड पैकेट्स) को कोषागार में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक परीक्षा केंद्र पर एक दिन पूर्व 30 जुलाई को पहुंचकर वहां बैठक व्यवस्था, स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि की व्यवस्था की जांच करेंगे। उ
विज्ञापन
प्रश्न पत्र खोलने की होगी रिकार्डिंग
आजमगढ़। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रश्न-पुस्तिका के पैकेट परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व केंद्राध्यक्ष, दो कक्ष निरीक्षकों, केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षक एवं अपनी उपस्थिति में खुलवाएं तथा अपनी उपस्थिति में ही प्रश्नपत्रों का वितरण सुनिश्चित कराएं। प्रश्न पत्र के पैकेट खोलने के पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि पैकेट उसी केंद्र के लिए ही है। प्रश्न पत्र खोले जाने के समय की वीडियों रिकार्डिग कराया जाना अनिवार्य है तथा इस आशय के प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर लिए जाएंगे।